Shimla: दोमंजिला मकान जलकर राख, चार परिवार बेघर

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2026 05:16 PM

two storey house gutted four families homeless

उपमंडल के नरैण बाहली क्षेत्र में अचानक आग लगने से लच्छू राम पुत्र तृबु राम का दोमंजिला मकान देखते ही देखते जलकर राख हो गया।

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल के नरैण बाहली क्षेत्र में अचानक आग लगने से लच्छू राम पुत्र तृबु राम का दोमंजिला मकान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन 4 परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 11 बजे लगी। प्रधान शिव राम ने बताया कि उन्हें करीब साढ़े 11 बजे फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुका था।
कड़ी मशक्कत के बाद एक रसोई को बचा लिया गया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सदस्य रोजाना की तरह खेतों में काम करने गए हुए थे। अग्निकांड में लच्छू राम, उनके पुत्र रविंद्र कुमार, शिशु पाल और केवल राम सहित कुल 14 लोग प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दे दी है और नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आग लगने से 4 परिवारों के सामने सर्दियों के मौसम में रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। उनके पास गांव में यही एकमात्र मकान था, जो आग की भेंट चढ़ गया। सर्दियों की ठंड में इन परिवारों के पास न तो सुरक्षित ठिकाना बचा और न ही गर्म कपड़े, क्योंकि सारा सामान जलकर राख हो गया है। परिवार के पास अब केवल वही कपड़े बचे हैं, जो उन्होंने पहन रखे थे और उन्हें ठंड के मौसम में अत्यधिक मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!