5 महीने की बच्ची के सिर से उठा मां का साया, 25 वर्षीय विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत; गांव में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Mar, 2026 04:53 PM

25 year old married woman dies of heart attack in himachal

Sirmour News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के गत्ताधार क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Sirmour News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के गत्ताधार क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

5 महीने की बच्ची के सिर से उठा मां का साया

मिली जानकारी के अनुसार, सांगना गांव की निवासी मनीषा की ददाहू के बेडोलिया मंदिर के समीप स्थित अपने ससुराल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिवार के अनुसार, मनीषा की शादी लगभग दो वर्ष पहले ददाहू के बेडोलिया निवासी मनीष नामक युवक से हुई थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसकी उम्र अभी करीब 5 से 6 महीने बताई जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

इस असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की कामना कर रहे हैं। वहीं,  कम उम्र में हार्ट अटैक जैसी घटनाओं के बढ़ते मामलों ने भी लोगों को चिंता में डाल दिया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!