जहरीली जड़ी-बूटी खाने से महिला की दर्दनाक मौत

Edited By Ekta, Updated: 15 Sep, 2019 02:32 PM

woman painful death by eating poisonous herbs

पुलिस थाना चंबा में जहरीली जड़ी-बूटी खाने से एक महिला की मौत होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतका के बेटे...

 

चंबा (विनोद): पुलिस थाना चंबा में जहरीली जड़ी-बूटी खाने से एक महिला की मौत होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतका के बेटे ने पुलिस में बयान दिया है कि शुक्रवार की रात को उसकी माता गीता देवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी गांव साऊं डाकघर रठियार बिना खाना खाए ही सो गई। रात को करीब डेढ़ बजे जब वह उठा तो उसने देखा कि उसकी माता अपने कमरे की तरफ जा रही है। वह अपनी मां के कमरे में गया और उसने जब माता से पूछा तो उसने बताया कि उसकी बाजू में दर्द था, जिसके चलते उसने जड़ी-बूटी खाई थी, जिस वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई है। 

इस पर कुछ देर बाद गीता देवी की हालत और गंभीर बन गई, जिसके चलते उसे रात को ही उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान गीता देवी ने दम तोड़ दिया। इस बारे अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके चलते पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया है। मामले की पुष्टि एस.पी. चंबा डा. मोनिका ने की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!