हिमाचल में धार्मिक अनुष्ठान में चली गोली, 26 साल की महिला की दर्दनाक मौत; 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Apr, 2026 03:50 PM

woman dies in firing during religious ritual in himachal

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला अंतर्गत रोहड़ू के चिड़गांव क्षेत्र से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दरअसल, रविवार रात कुलगांव में चल रहे एक देव उत्सव में...

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला अंतर्गत रोहड़ू के चिड़गांव क्षेत्र से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दरअसल, रविवार रात कुलगांव में चल रहे एक देव उत्सव में पारंपरिक हवाई फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

उत्सव के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कुलगांव क्षेत्र में देवता के सम्मान में एक विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। परंपरा का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में देवता के कारदार और श्रद्धालु अपनी बंदूकों के साथ हवाई फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान चली एक गोली वहां मौजूद 26 वर्षीय महिला को लग गई। मृतक महिला की पहचान रितिका (पत्नी सतीश) के रूप में हुई है, जो समीपवर्ती गांव बकोरा की रहने वाली थी। रितिका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। वहीं, देव आस्था से जुड़े इन कार्यक्रमों में देवलू पारंपरिक हथियारों जैसे तलवार, डांगरू और खुखरी के साथ नृत्य करते हैं और बंदूकों से हवाई फायर करते हैं। हालांकि, रविवार रात की इस घटना ने उत्सव में बरती जाने वाली सुरक्षा और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किस व्यक्ति की बंदूक से चली, क्योंकि कार्यक्रम में कई लोग अपनी बंदूकों के साथ मौजूद थे।

मामला दर्ज

इधर, घटना की सूचना मिलते ही चिड़गांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल भेज दिया है। चिड़गांव थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!