"अब क्लास 1 और क्लास 2 अफसरों की सैलरी में नहीं की जाएगी कटौती", हिमाचल दिवस पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Apr, 2026 12:32 PM

cm sukhu s major announcement u turn on salary cuts for officials

Kinnaur News : किन्नौर के रिकांगपिओ में आयोजित हिमाचल दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्लास-1 और क्लास-2 अधिकारियों के वेतन में अब कोई कटौती नहीं की जाएगी। सरकार के इस कदम को...

Kinnaur News : किन्नौर के रिकांगपिओ में आयोजित हिमाचल दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्लास-1 और क्लास-2 अधिकारियों के वेतन में अब कोई कटौती नहीं की जाएगी। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक हलकों में एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

अफसरों की सैलरी पर लिया फैसला वापस

गौरतलब है कि 21 मार्च को पेश किए गए बजट सत्र के दौरान, सीएम सुक्खू ने वित्तीय संकट से निपटने के लिए एक बड़ा फैसला लिया था। इसके तहत प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारियों के वेतन में छह महीने के लिए 20 से 50 फीसदी तक की कटौती का प्रस्ताव था। हालांकि, सरकार ने तब स्पष्ट किया था कि यह राशि छह महीने बाद लौटा दी जाएगी। लेकिन अब हिमाचल दिवस के अवसर पर सीएम ने ऐलान किया है कि इन दो उच्च श्रेणियों के अधिकारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रशासनिक लॉबी के दबाव के चलते सरकार को यह 'यू-टर्न' लेना पड़ा है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मई में मिलेगा भुगतान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने चौथे दर्जे के कर्मचारियों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी साझा की। उन्होंने घोषणा की कि जो कर्मचारी 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के बीच रिटायर हुए हैं, सरकार उन्हें आगामी मई महीने में उनकी ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का पूरा भुगतान कर देगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!