Edited By Vijay, Updated: 11 Dec, 2022 02:48 PM

सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम पद की शपथ ग्रहण समारोह के लिए उनकी माता संसार देवी भी शिमला पहुंचीं हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। वहीं राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा विशेष रूप से उनका अभिवादन किया।
हिमाचल डैस्क : सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम पद की शपथ ग्रहण समारोह के लिए उनकी माता संसार देवी भी शिमला पहुंचीं हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। वहीं राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा विशेष रूप से उनका अभिवादन किया। मुलाकात के बाद जब वह स्टेज से जाने लगीं तो राहुल गांधी ने उन्हें रोक लिया तथा स्टेज पर सीट दी। इस दौरान रिज पर मौजूद हर व्यक्ति तालियां बजाए बिना नहीं रह सका तथा पूरा रिज मैदान सीटियों की आवाज से गूंजने लगा। वहीं सुक्खू की माता ने भी राहुल गांधी का विशेष आभार जताया। इससे पूर्व सुक्खू की धर्मपत्नी ने स्टेज पर पहुंच कर राहुल व प्रियंका से मुलाकात की और प्रतिभा सिंह के पैर छुए तथा उनसे गले लग कर खुशी जाहिर की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here