Mandi: रिवालसर के विश्वजीत ठाकुर बने सेना में लैफ्टिनैंट, परिवार और क्षेत्र का बढ़ाया मान

Edited By Vijay, Updated: 11 Dec, 2024 04:49 PM

vishwajeet thakur of rewalsar became lieutenant in army

मंडी जिला के रिवालसर क्षेत्र के युवक विश्वजीत ठाकुर ने भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट का पद हासिल कर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

रिवालसर: मंडी जिला के रिवालसर क्षेत्र के युवक विश्वजीत ठाकुर ने भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट का पद हासिल कर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विश्वजीत ठाकुर के पिता जसवंत सिंह भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। उनकी माता सुमित्रा देवी बाल विकास परियोजना कार्यालय रिवालसर में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। विश्वजीत के परिवार में देशसेवा का जुनून हमेशा से रहा है। उनकी बड़ी बहन निशा ठाकुर भारतीय सेना में एमएनएस (मिलिट्री नर्सिंग सर्विस) में मेजर पद पर तैनात हैं।

विश्वजीत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल रिवालसर से पूरी की। वर्ष 2019 में उन्होंने भारतीय सेना में बतौर भर्ती होकर अपने सैन्य करियर की शुरूआत की। अपनी लगन और मेहनत से उन्होंने एसएसबी परीक्षा (सेवा चयन बोर्ड) में वर्ष 2024 में ऑल इंडिया स्तर पर 14वां रैंक हासिल किया। इसके बाद उन्हें लैफ्टिनैंट के पद पर चयनित किया गया। वर्तमान में विश्वजीत ठाकुर रांची में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से रिवालसर क्षेत्र के अन्य युवा भी देशसेवा के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा ले रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!