वायरल से बिगड़ा था पीजी काॅलेज की लड़कियों का स्वास्थ्य, अब होंगे कोरोना टैस्ट

Edited By Vijay, Updated: 18 Feb, 2022 12:11 AM

viral had spoiled the health of the girls of pg college

पीजी काॅलेज धर्मशाला के जनरल होस्टल में रह रही लड़कियों का स्वास्थ्य वायरल के चलते बिगड़ा था। वायरल के कारण ही लड़कियों में उल्टी-दस्त की समस्या उत्पन्न हुई थी। जोनल अस्पताल में बुधवार को उपचार के दौरान लड़कियों के लिए गए सैंपल में इसकी पुष्टि हुई...

धर्मशाला (तनुज): पीजी काॅलेज धर्मशाला के जनरल होस्टल में रह रही लड़कियों का स्वास्थ्य वायरल के चलते बिगड़ा था। वायरल के कारण ही लड़कियों में उल्टी-दस्त की समस्या उत्पन्न हुई थी। जोनल अस्पताल में बुधवार को उपचार के दौरान लड़कियों के लिए गए सैंपल में इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि मौके पर खानपान वस्तुओं के लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है, लेकिन लड़कियों के लिए गए सैंपल में फूड प्वाइजनिंग वैक्टीरिया की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अब अस्पताल प्रबंधन ने काॅलेज प्रशासन को होस्टल में रह रही सभी लड़कियों के कोरोना टैस्ट के लिए काॅलेज प्रशासन को कहा है। इसके चलते शुक्रवार को होस्टल की लड़कियों के कोरोना टैस्ट के सैंपल लिए जाएंगे। 

गौरतलब है कि बुधवार को उल्टी-दस्त की समस्या को लेकर पीजी काॅलेज धर्मशाला की 21 लड़कियां उल्टी-दस्त की समस्या को लेकर जोनल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंची थीं। प्रारंभिक तौर पर लड़कियों में फूड प्वाइजनिंग की संभावना को माना जा रहा था, जिस पर कुछ लड़कियों के सैंपल जांच को लिए गए थे। वीरवार को इन सैंपल की रिपोर्ट में यह पाया गया कि लड़कियों में फूड प्वाइजनिंग नहीं बल्कि वायरल के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। बीमार हुई सभी लड़कियों के स्वास्थ्य में सुधार है। अस्पताल में भर्ती लड़कियों को भी वीरवार को छुट्टी दे दी गई।

 उधर, एसएमओ धर्मशाला अस्पताल डाॅ. अजय दत्ता ने बताया कि पीजी काॅलेज धर्मशाला की लड़कियों में फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वायरल के कारण उनको यह समस्या हुई है। ऐसे में काॅलेज प्रबंधन को होस्टल की लड़कियों के कोरोना टैस्ट करवाने के लिए कहा गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!