कंगना हिमाचल की बेटी तो क्यों मांगे थे टूरिज्म प्रचार को एक दिन के 45 लाख : विक्रमादित्य सिंह

Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2024 06:30 PM

vikramaditya singh

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी हैं तो उन्होंने हिमाचल में पर्यटन के प्रचार के लिए 45 लाख रुपए क्यों मांगे थे।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी हैं तो उन्होंने हिमाचल में पर्यटन के प्रचार के लिए 45 लाख रुपए क्यों मांगे थे। वे अकेली ऐसी बेटी नहीं हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल में 16 लाख बेटियां हैं, जिन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है और अपने प्रदेश की सेवा के लिए कभी पैसे नहीं मांगे। पूर्व भाजपा सरकार के समय कंगना ने पर्यटन के प्रचार के लिए एक दिन के 45 लाख रुपए क्यों मांगे थे। इसका जवाब तो कंगना के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी देना चाहिए। 

रविवार को विक्रमादित्य सिंह कुल्लू जिला के भुंतर से सटे भुट्टी, बनोगी देवरी, न्यूली, रैला, पुखरी, तलाड़ा व जीभी में चुनावी सभाओं बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका विकास का विजन सबके सामने है, जबकि भाजपा की प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ही जाप कर रही हैं। जो बिना कागज पकड़े मंडी-कुल्लू के गांवों का नाम तक नहीं ले सकती हैं, वह यहां के लोगों की पीड़ा को कभी नहीं समझ सकेंगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू में फल उत्पादकों के लिए कोल्ड स्टोर बने, एक बड़ा सेब व अन्य फलों का जूस संयंत्र बने यह भी उनकी प्राथमिकता में है। भाजपा नेताओं के पास क्या नेताओं का अकाल था, जो उन्हें मुंबई से एक अभिनेत्री को चुनाव में लाना पड़ा। कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह ने आग्रह किया था कि यह उनका अंतिम चुनाव है, उन्हें पार्टी टिकट दे, लेकिन भाजपा पैराशूट से कंगना को ले आई।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!