कुल्लू के वेद को वैब सीरीज में मिला सिक्योरिटी का रोल

Edited By Vijay, Updated: 20 Nov, 2020 04:13 PM

ved of kullu got the role of security in the web series

देवभूमि कुल्लू के युवा वेद प्रकाश बॉलीवुड के बड़े पर्दे की फिल्म वाइल्ड डॉग के बाद अब वैब सीरिज ठुल्ले में नजर आएंगे। अभिनेत्री रवीना टंडन कुल्लू-मनाली में वैब सीरिज ठुल्ले की शूटिंग में व्यस्त हैं। वैब सीरिज में कुल्लू जिला कराटे संघ के अध्यक्ष...

कुल्लू (संजीव जैन): देवभूमि कुल्लू के युवा वेद प्रकाश बॉलीवुड के बड़े पर्दे की फिल्म वाइल्ड डॉग के बाद अब वैब सीरिज ठुल्ले में नजर आएंगे। अभिनेत्री रवीना टंडन कुल्लू-मनाली में वैब सीरिज ठुल्ले  की शूटिंग में व्यस्त हैं। वैब सीरिज में कुल्लू जिला कराटे संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश को सिक्योरिटी का किरदार मिला जो उन्होंने बखूबी से निभाया। इस वैब सीरिज की शूटिंग कुल्लू के मशहूर बागवान नकुल खुललर की रायसन की शाही कोठी के अलावा बड़ागढ़ रिजॉर्ट व नगर और मनाली के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही है। इस वैब सीरिज में वालीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन के अलावा फिल्म तेरे नाम से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री भूमिका चावला भी हैं। वेद को सिक्योरिटी का रोल मिलने पर बेहद खुशी है। वेद ने वैब सीरिज में दबंग सिक्योरिटी अधिकारी का किरदार निभाया है।
PunjabKesari, Raveena Tandon Image

मालरोड ढालपुर कुल्लू के रहने वाले वेद कराटे संघ के अध्यक्ष होने के अलावा प्रसिद्ध समाजसेवी भी हैं। उन्होंने बताया कि कुल्लू-मनाली में आजकल बॉलीवुड के बहुत सारे सितारे आए हुए हैं और बहुत सारी वैब सीरिज की शूटिंग चल रही है। उन्होंने बताया कि उनका किरदार फिल्म के निर्देशक रोहन सिप्पी व विनय वायकुल को बेहद पसंद आया। वेद ने इस बात से भी अवगत कराया की वैब सीरिज के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ राय कपूर सुरक्षा नियमों का बखूबी से पालन कर रहें हैं तथा प्रतिदिन कलाकारों व कर्मचारियों का कोविड टैस्ट लिया जाता है और उचित दूरी का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इस वैब सीरिज की शूटिंग करीब 40 दिनों तक कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों में चलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!