सड़क से मकान पर गिरी वैन, दो लड़कियों की मौत, 3 घायल

Edited By prashant sharma, Updated: 23 Jan, 2021 02:19 PM

van hit house on road two girls killed 3 injured

हिमाचल प्रदेश के कुल्ल जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। दुर्गम क्षेत्र निरमंड में ठारला गांव के पास सड़क पर चलते हुए एक वैन मकान पर आ गिरी है।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्ल जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। दुर्गम क्षेत्र निरमंड में ठारला गांव के पास सड़क पर चलते हुए एक वैन मकान पर आ गिरी है। पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मारुति वैन जाओं गांव की तरफ जा रही थी। वैन में ड्राइवर के अलावा चार और लोग सवार थे। इनमें दो युवतियां भी थी। वैन जब गांव क्लोटी के पास पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा तथा वैन सड़क से नीचे उतरकर मकान पर जा गिरी। हादसे में शीतल (17) और वर्षा (18) गांव ठारला, निरमंड, कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर कुंज लाल, कर्ण सिंह और नरेश कुमार गांव ठारला, निरमंड, कुल्लू घायल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। निरमंड थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, हादसे के बाद से किशोरियों के गांव में मातम पसर गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!