चड़ी स्वास्थ्य केंद्र को किया जाए अपग्रेड, मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Edited By prashant sharma, Updated: 20 Apr, 2021 11:55 AM

upgrade to chadi health center memorandum to chief minister

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी लगभग 15 गांवों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है, लेकिन यहां सुविधाएं न के बराबर हैं। यदि इस स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड किया जाता है तो इस क्षेत्र के दूरदराज गांवों करेरी आदि सहित अन्य गांवों के लोगों को भी बीमारी...

धर्मशाला (कर्मपाल): प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी लगभग 15 गांवों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है, लेकिन यहां सुविधाएं न के बराबर हैं। यदि इस स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड किया जाता है तो इस क्षेत्र के दूरदराज गांवों करेरी आदि सहित अन्य गांवों के लोगों को भी बीमारी की हालत में शाहपुर, धर्मशाला या टांडा अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। यह मांग जिला परिषद वार्ड-7 चड़ी के सदस्य पंकज कुमार ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता में की। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस पी.एच.सी. पर लगभग 25000 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने का जिम्मा है। यहां स्टाफ पूरा न होने के कारण लोगों को छोटी-मोटी बीमारी में भी तथा लाईसेंस आदि बनवाने के लिए कई किलोमीटर दूर शाहपुर, धर्मशाला व टांडा अस्पताल का रुख करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इस पी.एच.सी. को अपग्रेड करने के लिए सरकार पर भी अधिक बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पी.एच.सी. चड़ी की स्ट्रक्चर काफी अच्छा है वहीं क्वार्टर आदि बने हुए हैं, जिससे सरकार को इसे सी.एच.सी. करने के लिए अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस पी.एच.सी. को सी.एच.सी. बनाने के लिए गत 2 साल से संघर्ष किया जा रहा है। जनमंच के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को इस बारे मांग पत्र सौंपा गया था। साथ ही स्थानीय विधायक सरवीन चैधरी को भी इस समस्या से अवगत करवाया गया है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके उपरांत जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार ने इस संबंध में डी.सी. कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

1 माह बाद बनाएंगे आंदोलन की रणनीति

जिला परिषद वार्ड-7 चड़ी के सदस्य पंकज कुमार ने कहा कि चड़ी स्वास्थ्य केंद्र को सी.एच.सी. करने की मांग जायज है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी इस मांग को नहीं माना जाता है तो 1 माह बाद वह आंदोलन करने बारे रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मांग लोगों के हित की मांग है। इससे लोगों को पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएंगी। ऐसे में सरकार को चड़ी स्वास्थ्य केंद्र को जल्द से जल्द अपग्रेड करने की घोषणा करनी चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!