UP पुलिस ने पांवटा में छापेमारी कर दबोचा हरियाणा का युवक, जानिए क्या है मामला

Edited By Vijay, Updated: 23 Feb, 2022 10:56 PM

up police caught haryana s youth in paonta

पांवटा साहिब उपमंडल के देवीनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस की सीआईए टीम ने एक फिरौती के मामले में स्थानीय पुलिस की मदद से आधा दर्जन से अधिक घरों में छापेमारी की। छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने हरियाणा के युवक को गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब उपमंडल के देवीनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस की सीआईए टीम ने एक फिरौती के मामले में स्थानीय पुलिस की मदद से आधा दर्जन से अधिक घरों में छापेमारी की। छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने हरियाणा के युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की रुड़की पुलिस के पास एक फिरौती का मामला आया था जिसमें सीआईए टीम जांच कर रही है। फिरौतीकर्ता बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। जांच के दौरान टीम ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन निकाली जो पांवटा साहिब की आई। बुधवार को सीआईए टीम पांवटा साहिब पहुंची तथा स्थानीय पुलिस को इस मामले से अवगत करवाया। आरोपी की मोबाइल लोकेशन देवीनगर की आ रही थी। 

स्थानीय पुलिस व यूपी की सीआईए टीम ने देवीनगर में करीब 10 घरों में छापेमारी की। छापामारी के दौरान एक घर में किराए के कमरे में रह रहे आरोपी 28 वर्षीय सोनू उर्फ जसप्रीत पुत्र लक्की निवासी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस साथ ले गई। पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की सीआईए टीम ने एक फिरौती के मामले में स्थानीय पुलिस की मदद से पांवटा साहिब में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस साथ ले गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!