Una: सीनियर महिला राज्य हॉकी टीम के लिए ट्रायल 25 को

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Dec, 2024 06:16 PM

una women hockey team trials

हॉकी हिमाचल द्वारा हिमाचल सीनियर महिला वर्ग की राज्य हॉकी टीम के गठन के लिए 25 दिसम्बर को सुबह 9 बजे ऊना के एस्ट्रो टर्फ ग्राऊंड में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।

ऊना (सुरेन्द्र): हॉकी हिमाचल द्वारा हिमाचल सीनियर महिला वर्ग की राज्य हॉकी टीम के गठन के लिए 25 दिसम्बर को सुबह 9 बजे ऊना के एस्ट्रो टर्फ ग्राऊंड में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने बताया कि 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 1 से 12 मार्च, 2025 को होगी।

इसके लिए हिमाचल टीम का गठन किया जाएगा। ट्रायल देने वाली महिला खिलाड़ियों को शारीरिक दक्षता में यो-यो टैस्ट को पास करना अनिवार्य होगा। जो महिला खिलाड़ी हॉकी हिमाचल के पोर्टल में पंजीकृत होंगी वही इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। चयन समिति में प्रोमिला शर्मा, सतिंदर तरेन, अनिल खंतवाल (सीईओ), प्रकाश धीमान, अजीत ठाकुर, आशीष सेन व बलजीत नागरा पर आधारित टीम द्वारा खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!