मोदी चाहे जितना भी लगा लें जोर, भ्रष्टाचार के पैसे से चोरी नहीं हो पाएगी हिमाचल सरकार : राहुल

Edited By Kuldeep, Updated: 26 May, 2024 06:29 PM

una modi corruption rahul

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल आए और यहां खुलकर कहकर गए कि मैं चोरी करके, पैसा देकर, भ्रष्टाचार कर हिमाचल सरकार को गिराने की कोशिश करूंगा।

ऊना (सुरेन्द्र): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल आए और यहां खुलकर कहकर गए कि मैं चोरी करके, पैसा देकर, भ्रष्टाचार कर हिमाचल सरकार को गिराने की कोशिश करूंगा। गोवा की सरकार चोरी की, अरुणाचल व मध्य प्रदेश की सरकार चोरी की। करोड़ों रुपए देकर प्रधानमंत्री जी आप हिमाचल की सरकार चोरी नहीं कर पाओगे क्योंकि हिमाचल की जनता आपको पहचान गई है। सारे के सारे भ्रष्ट लोग भाजपा में चले गए हैं। हालात यह हैं कि जो यहां कांग्रेस से निकलकर गए हैं, पंजाब व महाराष्ट्र में किसानों से दौड़कर भाग रहे हैं। किसानों के सामने नहीं आ पा रहे हैं। राहुल ने कहा कि पूरा देश जानता है कि नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार के एपिक सैंटर हैं। मोदी जी इलैक्ट्रॉल बांड स्कीम लेकर आए। दावा किया गया था कि राजनीति में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यह स्कीम लाए थे। यदि यह स्कीम आप भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लाए हैं और जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार को डॉनर्स के नाम बता देने चाहिए। इस पर डॉनर्स के नाम क्यों नहीं बताए जा रहे। आखिर क्यों उनके नाम छिपाए जा रहे हैं। इलैक्ट्रॉल बांड पर कंपनी पर दबाव लगता है। सीबीआई की भी इंक्वायरी होती है। कंपनी भाजपा को रिश्वत देती है। सीबीआई व ईडी की इंक्वायरी बंद हो जाती है। यह इलैक्ट्रॉल बांड की सच्चाई है।

राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा यानी जबरदस्ती वसूली की स्कीम मोदी लेकर आए हैं। पूरा देश इस सच्चाई को अब जान गया है। मोदी जी अम्बानी और अडानी के लिए काम करते हैं। किसान, मजदूर, बेरोजगार युवाओं के लिए काम नहीं करते हैं। मोदी संविधान को खत्म करना चाहते हैं। यदि संविधान न होता तो यह हिमाचल भी न होता। राहुल ने कहा कि हिमाचल के लोग सब जानते हैं। 4 सीट लोकसभा और 6 विस की सीट यहां कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने सुक्खू को कांग्रेस की विचारधारा के लिए लड़ते देखा है। सुक्खू मेहनत से एक कार्यकर्त्ता के तौर पर मुख्यमंत्री बने हैं। राहुल ने कहा कि ज्यों ही इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी त्यों ही अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़ेदान में फैंक दिया जाएगा। इस योजना को सेना ने नहीं बल्कि पीएमओ ने बनाया है। मोदी ने देश के 22 लोगों का 16 लाख करोड़ माफ किया है। 24 वर्ष का मनरेगा का पैसा 22 लोगों के कर्जा माफी पर लगा दिया। अडानी को हिमाचल के सेब का पैसा, एयरपोर्ट दे दिए। मुम्बई का एयरपोर्ट किसी के पास था। उस पर ईडी व सीबीआई की इंक्वायरी थी। एयरपोर्ट वह अडानी को दे देता है। अडानी को एयरपोर्ट देने के बाद सारी जांचें बंद हो जाती हैं। पोर्ट दे दिए, एयरपोर्ट दे दिया, सोलर पावर, विंड पावर, बिजली व सारे प्रोजैक्ट इन लोगों को दे दिए। कोई युवा छोटा सा भी बिजनेस शुरू करना चाहे, फूड प्रोसैसिंग का बिजनेस, सोलर का कोई भी कारोबार तो उसे बैंक एक रुपए तक नहीं देता। अरबपतियों को लाखों, करोड़ देते हैं। यह अरबपति चाइना का माल हिंदुस्तान में भेजते हैं। हिंदुस्तान में लघु और मध्यम व्यापार हैं जो रोजगार दे देते हैं उन्हें बंद कर दिया जाता है। मोदी ने 10 साल में यही काम किया है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!