Una: नाकाबंदी के दौरान गाड़ी चालक से 21.78 ग्राम अफीम बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Nov, 2025 07:25 PM

una mehtpur opium recovered

मैहतपुर पुलिस ने एक गाड़ी से अफीम बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी अमित यादव ने बताया कि सोमवार देर शाम मैहतपुर पुलिस थाना के एसआई नरेन्द्र सिंह की अगुवाई में टोल बैरियर के पास नाकाबंदी की थी।

ऊना (विशाल): मैहतपुर पुलिस ने एक गाड़ी से अफीम बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी अमित यादव ने बताया कि सोमवार देर शाम मैहतपुर पुलिस थाना के एसआई नरेन्द्र सिंह की अगुवाई में टोल बैरियर के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक गाड़ी नंगल की तरफ से आई, जिसे चैक करने पर गाड़ी के अंदर 21.78 ग्राम अफीम बरामद हुई। एसपी ने बताया कि इस संदर्भ में गाड़ी चालक आरुश शुक्ला निवासी गांव जन्दला डाकघर दडोली तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!