Una: कुनेरन खड्डू पर 4.65 करोड़ रुपए से बनेगा डबललेन पुल, विधायक ने किया भूमिपूजन

Edited By Jyoti M, Updated: 15 Sep, 2024 12:23 PM

una a double lane bridge will be built at kuneran khaddu

गगरेट विस क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग मंडल दौलतपुर चौक के गोंदपुर बनेहड़ा में विधायक राकेश कालिया ने पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

दौलतपुर चौक, (परमार): गगरेट विस क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग मंडल दौलतपुर चौक के गोंदपुर बनेहड़ा में विधायक राकेश कालिया ने पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। गोंदपुर बनेहड़ा से घनारी संपर्क मार्ग पर कुनेरन खड्डू पर निर्मित होने जा रहे डबललेन पुल पर करीब 4.65 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता हरगोविंद सिंह कौशल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कंवर सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक अभियंता दिनेश जसवाल, कनिष्ठ अभियंता सचिन, जिला पार्षद सतीश शर्मा, जिला महासचिव जसवीर सिंह ठाकुर, कंवर मान सिंह, प्रधान कैलाशनगर दर्शना देवी, उपप्रधान बलवंत सिंह, प्रधान दियोली पूर्ण चंद, दर्शन सिंह, दिलबाग सिंह, राजिन्द्र गोगा, किशोरी लाल कुकी, अनादि शर्मा, नरेश बर्धन व अरुण ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!