Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Apr, 2026 06:02 PM

Una News : उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक(सी एंड वी) के बैच आधार पर जाॅब ट्रेनी के 39 पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई...
Una News : उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक(सी एंड वी) के बैच आधार पर जाॅब ट्रेनी के 39 पद भरे जाएंगे।
विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई भर्ती प्रक्रिया
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई है। इनमें अनारक्षित श्रेणी के 7 पद 31 दिसंबर 2005 बैच, अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 2 पद 31 दिसंबर 2006 बैच से, अनुसूचित जाति की अनारक्षित श्रेणी में 6 पद 31 दिसंबर 2007 बैच से, अनुसूचित जाति की बीपीएल श्रेणी में 3 पद 31 दिसंबर 2008 बैच से, अनुसूचित जाति की स्वतंत्रता सेनानी वार्ड श्रेणी में 2 पद 31 दिसंबर, 2025 बैच, एसटी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में 4 पद 31 दिसंबर, 2007 बैच और बीपीएल श्रेणी में 2 पद 31 दिसंबर, 2008 बैच तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में 7 पद 31 दिसंबर, 2007 बैच से, अन्य पिछड़ा वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 5 पद 31 दिसंबर 2008 बैच तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी से 1 पद 31 दिसंबर, 2025 बैच शामिल है।
29 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 29 अप्रैल से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करवा लें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें