बनखंडी के पास सन्याला में दो कारों में टक्कर, 5 घायल

Edited By Rahul Singh, Updated: 11 Aug, 2024 12:58 PM

two cars collided in sanyala near bankhandi 5 injured

पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत बनखंडी के समीप सन्याला में दो कारों की टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। यह हादसा शनिवार सुबह 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि...

बनखंडी, (राजीव): पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत बनखंडी के समीप सन्याला में दो कारों की टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। यह हादसा शनिवार सुबह 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में पी.बी. नम्बर कार के सभी एयरबैग खुल गए जिससे गाड़ी में सवार लोगों की जान बच गई, सवारों को केवल मामूली चोटें आई हैं। सी. एच. नम्बर कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल देहरा में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर किया गया है।

यह भी पढे़ं- Kangra: कोतवाली में धंस रही है पहाड़ी, करोड़ों की बहुमंजिला पार्किंग को खतरा

हादसा कैसे हुआ ये जांच का विषय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पी.बी नम्बर कार जोकि देहरा की तरफ जा रही थी, सन्याला में अचानक विपरीत दिशा से आ रही एक सी.एच. नम्बर की कार अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रानीताल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डी.एस.पी. देहरा अनिल कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!