Una: टक्का रोड पर 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा, आलुओं की बाेरियाें से लदा ट्रक पलटा

Edited By Vijay, Updated: 16 Nov, 2025 03:24 PM

truck accident

जिला ऊना के टक्का रोड पर एक टूटी हुई पुलिया प्रशासन की लापरवाही के कारण हादसों का हॉटस्पॉट बन गई है। यहां बनाए गए अस्थायी वैकल्पिक मार्ग पर शनिवार देर रात एक और ट्रक पलट गया।

ऊना (विशाल): जिला ऊना के टक्का रोड पर एक टूटी हुई पुलिया प्रशासन की लापरवाही के कारण हादसों का हॉटस्पॉट बन गई है। यहां बनाए गए अस्थायी वैकल्पिक मार्ग पर शनिवार देर रात एक और ट्रक पलट गया। यह 24 घंटों के भीतर इसी स्थान पर हुई दूसरी बड़ी दुर्घटना है। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में डर और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात आलुओं की बाेरियाें से लदा एक ट्रक इस खतरनाक रास्ते पर अपना संतुलन खो बैठा और पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। इससे ठीक एक दिन पहले, शुक्रवार देर रात भी टाइल्स से भरा एक ट्रक इसी जगह पर दुर्घटना का शिकार हुआ था। यह स्थान पहले भी एक जानलेवा हादसा देख चुका है। कुछ महीने पहले संतोषगढ़ निवासी एक युवक की दोपहिया वाहन पर जाते समय इसी जगह हादसे का शिकार हाे गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में यह पुलिया टूट गई थी। इसके बाद संबंधित विभाग ने पुलिया के ऊपर से यातायात बंद करने के लिए दोनों तरफ मिट्टी डाल दी और बगल से एक कच्चा वैकल्पिक रास्ता बना दिया। यही वैकल्पिक रास्ता अब हादसों का सबब बन गया है। मानसून बीते कई दिन हाे गए हैं, लेकिन अभी तक स्थायी पुली का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वही  इस मामले पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द पुली का निर्माण कार्य पूरा कर रास्ता खोलने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!