पीएम मोदी ने दिल्ली से संबोधित की मंडी की युवा संकल्प रैली, हिमाचल आएंगी प्रियंका वाड्रा, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 25 Sep, 2022 06:51 AM

top 10 news

खराब मौसम के चलते पीएम मोदी अपने मंडी दौरे पर नहीं आ सके। उन्होंने दिल्ली से ही युवा संकल्प रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। हिमाचल में होने विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 29 सितम्बर को सुजानपुर में रैली...

शिमला (ब्यूरो): खराब मौसम के चलते पीएम मोदी अपने मंडी दौरे पर नहीं आ सके। उन्होंने दिल्ली से ही युवा संकल्प रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। हिमाचल में होने विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 29 सितम्बर को सुजानपुर में रैली कर चुनावी शंखनाद कर सकती हैं। नशा तस्करी के एक मामले में 3 पुलिस कर्मियों पर पैसों के गबन का केस दर्ज हुआ है, जिसके चलते उन्हें सस्पैंड कर दिया गया है। मंडी में रैली के दौरान भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कांग्रेस में जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

मंडी की वर्चुअल रैली में बोले पीएम मोदी, हिमाचल को वैश्विक फार्मा हब बनाया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खराब मौसम के चलते आज हिमाचल नहीं पहुंच पाए हैं। पीएम मोदी यहां मंडी में बड़ी रैली को संबोधित करने वाले थे लेकिन बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया। इसके बाद पीएम ने वर्चुअल तरीके से ही रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि मैं मंडी रैली में शामिल होने वाला था, मगर खराब मौसम की वजह से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका। 

हिमाचल आएंगी प्रियंका वाड्रा, सुजानपुर से करेंगी चुनावी शंखनाद
हिमाचल में होने विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस रैलियों की रूपरेखा तैयार करने में जुट गई है। इसके तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 29 सितम्बर को सुजानपुर में रैली कर चुनावी शंखनाद कर सकती हैं। माना जा रहा है कि इससे पहले पार्टी 25 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 29 सितम्बर को सुजानपुर में रैली करवाए जाने का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा है। 

यूपी और उत्तराखंड के बाद हिमाचल में भी युवा शक्ति बनाएगी भाजपा की सरकार
मंडी के पड्डल मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा विजय संकल्प रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बाद हिमाचल में भी युवा शक्ति भाजपा की सरकार बनाएगी। 5 साल के बाद सरकार बदलने की सोच उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में बदल दी है। युवा हिमाचल में भी रिवाज बदलने का मन बना चुके हैं। 

नशा बरामदगी मामले में 3 पुलिस कर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज
नशा तस्करी के एक मामले में 3 पुलिस कर्मियों पर पैसों के गबन का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 120 बी और पीएस एक्ट की धारा 13 के तहत केस दर्ज हुआ है। तीनों पुलिस कर्मियों को इस गबन के लिए सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

रैली के लिए मंडी जा रहे युवक के साथ रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा
मंडी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा संकल्प रैली में जा रहे पांगी के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की पहचान शाम सिंह उर्फ बिट्टू निवासी करयूनी पांगी के रूप में हुई है। हादसा लाहौल-स्पीति के सिस्सू नामक स्थान पर पेश आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पांगी घाटी से एचआरटीसी की 2 बसें मंडी रैली के लिए रवाना हुईं थीं, जिसमें एक बस बीच रास्ते में खराब होने के के कारण उसे वापस भेज दिया गया।

भाजपा के साथ चलेगा सुखराम परिवार, आश्रय भी ज्वाइन करेंगे पार्टी : अनिल शर्मा 
अनिल शर्मा का परिवार भाजपा के साथ रहेगा। आश्रय भी भाजपा ज्वाइन करेंगे। ये एलान शनिवार को मंडी में मुख्यमंत्री के समक्ष अनिल शर्मा ने किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनिल शर्मा को लेकर संशय को खत्म कर दिया। मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि आगे मिलकर साथ चलेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। 

पहले व्यक्ति ने किया शराब का सेवन, फिर उठा लिया ये खौफनाक कदम
लगघाटी में शराब पीने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घडींगच इलाके से एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जिसे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सूचित करने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और इसका पोस्टमार्टम कराया।

दुलैहड़ गोलीकांड में पुलिस ने लुधियाना से दबोचे मुख्य आरोपी के माता-पिता
ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के अंतर्गत 2 सप्ताह पहले हुए दुलैहड़ गोलीकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के माता-पिता को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि इस मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी जसवीर सिंह निवासी बूंगा पंजाब के माता-पिता उसे भगाने, छिपाने और अब उसे दस्तावेज तैयार करके विदेश भेजने में सहयोग कर रहे थे।

आश्विन नवरात्र मेलों के लिए दुल्हन की तरह सजने लगा मां चिंतपूर्णी का दरबार
मां चिंतपूर्णी के दरबार में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले आश्विन नवरात्र मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। इस बार असूज नवरात्र मेला 26 सितम्बर से 4 अक्तूबर तक मां चिंतपूर्णी के दरबार में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मेले के चलते मंदिर को दुल्हन की तरह सजाने का क्रम शुरू हो गया है, जहां एक ओर मंदिर को नवरात्रों की रातों के लिए रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है, वहीँ मंदिर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से विशेष फूल मंगवाकर लगाए जा रहे हैं।

सीबीआई की मंडी सहित देशभर के 56 स्थानाें पर दबिश
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चाइल्ड सैक्सुअल एब्यूज मैटीरियल डाऊनलोडिंग और सर्कुलेशन से जुड़े 2 केसों में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के तहत 56 स्थानों पर छापेमारी की है। शनिवार को यह छापेमारी ऑप्रेशन मेघचक्र के तहत की गई है। सिंगापुर और न्यूजीलैंड की इंटरपोल यूनिट के इनपुट्स के आधार पर इस ऑप्रेशन को अंजाम दिया है। इसके तहत हिमाचल के मंडी जिले में भी दबिश दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!