सेब से महंगा हुआ टमाटर, जानिए अन्य सब्जियों के क्या हैं दाम

Edited By Vijay, Updated: 25 Jul, 2023 04:41 PM

tomato costlier than apple

सोलन सब्जी मंडी में टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों ने सेब को भी पीछे छोड़ दिया है। मंडी में टमाटर का अधिकतम रेट 3150 रुपए क्रेट रहा। हालांकि इसी सीजन में टमाटर का रेट 3300 रुपए क्रेट होने से नया कीर्तिमान स्थापित हुआ।

सोलन (ब्यूरो): सोलन सब्जी मंडी में टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों ने सेब को भी पीछे छोड़ दिया है। मंडी में टमाटर का अधिकतम रेट 3150 रुपए क्रेट रहा। हालांकि इसी सीजन में टमाटर का रेट 3300 रुपए क्रेट होने से नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। मंगलवार को टमाटर के रेटों में आए उछाल से औसत रेट 2000 रुपए से बढ़कर 2500 रुपए प्रति क्रेट रहा। यह पहला मौका है जब टमाटर का औसतन रेट 2500 रुपए के आंकड़े को छू गया है। मंगलवार को ज्यादातर टमाटर 2400 से 2600 रुपए प्रति क्रेट बिका है। मंगलवार को 15 से 20 हजार के बीच में टमाटर के क्रेट की आपूर्ति हुई है। पिछले दिनों हुई बारिश से टमाटर की क्वालिटी गिर गई थी। इसमें फटने के साथ काले दाग का रोग लग गया था। बीच में धूप खिलने से टमाटर की क्वालिटी में सुधार हुआ है। दूसरी ओर सेब का औसत रेट 90 रुपए प्रति किलो रहा। मंडी में पिछले 2 दिनों से सेब किलो के हिसाब से बिक रहा है। जो सेब अभी पहुंच रहा है उसकी क्वालिटी इतनी अच्छी नहीं है। यही वजह है सेब के दाम 30 रुपए किलो से लेकर 140 रुपए किलो तक रहे। अच्छी क्वालिटी के सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं।  
PunjabKesari

शिमला मिर्च ने फिर लगाया शतक 
सेब से आगे शिमला मिर्च भी निकलनी शुरू हो गई है। शिमला मिर्च मंडी में 105 रुपए प्रति किलो तक बिकी है। शिमला मिर्च का औसतन रेट भी 90 जबकि न्यूनतम रेट 70 रुपए प्रति किलो है। सेब का न्यूनतम रेट 30 रुपए प्रति किलो है। फ्रासबीन 70 रुपए प्रति किलो बिकी। 

क्या बोले आढ़ती व जिला मार्कीट कमेटी के सचिव
आढ़ती नरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि टमाटर, शिमला मिर्च व फ्रासबीन के दामों में जबरदस्त उछाल रहा। टमाटर जहां 3150 रुपए क्रेट तक बिका है, वहीं शिमला मिर्च 105 रुपए प्रति किलो व फ्रासबीन 70 रुपए प्रति किलो तक बिकी। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। उधर, जिला मार्कीट कमेटी के सचिव डॉ. रविन्द्र शर्मा ने बताया कि फल मंडी में किलो के हिसाब से खरीद हो रही है। टमाटर में तेजी है। इससे किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। 

एचपीएमसी भी करेगी सेब की खरीद 
सोलन व परवाणू फल मंडी में एचपीएमसी भी सेब की खरीद करेगी। परवाणू में तो खरीद शुरू कर दी है लेकिन सोलन में एक-दो दिनों में टमाटर की खरीद शुरू हो जाएगी। सोलन में ऑक्शन नम्बर-दो के साथ सेब की खरीद के लिए स्थान आबंटित किया गया है। वहां भी सेब की खरीद शुरू हो जाएगी। जिला मार्कीट कमेटी के सचिव डॉ. रविन्द्र शर्मा ने बताया कि एचपीएमसी ने परवाणू में सेब की खरीद शुरू कर दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!