वो लोग न सिखाएं देशभक्ति, जिनके पूर्वज थे ब्रिटिश हुकूमत के पिट्ठू : कांग्रेस

Edited By kirti, Updated: 30 Jan, 2020 01:14 PM

those people should not teach patriotism

केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा अर्नगल टिप्पणियों के बाद उन्हें चुनाव की स्टार प्रचारक टीम से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद लगी मिर्ची पर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर कांग्रेस ने जबाव देते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता...

सुजानपुर : केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा अर्नगल टिप्पणियों के बाद उन्हें चुनाव की स्टार प्रचारक टीम से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद लगी मिर्ची पर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर कांग्रेस ने जबाव देते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को भी यह लोग देशभक्त बताते हैं। ये बताएं कि जिन्हें पूरा विश्व अहिंसा का पुजारी मानता है, उन्हें बारे में अशोभनीय बातें करना क्या देश के साथ गद्दारी नहीं है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में सुजानपुर ब्लाक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, जिला कांग्रेस पंचायती राज विभाग के अध्यक्ष लेखराज ठाकुर व जिला इंटक अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि 30 जनवरी को राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है, तब भाजपा नेता भी उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं लेकिन पूरा साल उनके हत्यारे को देशभक्त बताकर राष्ट्रपिता को भी बदनाम करने से पीछे नहीं हटते।

ऐसा दोगलापन भाजपा में ही हो सकता है क्योंकि भाजपा नेताओं को दोहरे चरित्र में जीने की आदत है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय भाजपा की विचारधारा वाले लोग किस गुफा में छिपकर बैठे है। वो बताएं कि उस समय ब्रिटिश हुकूमत के पिछलग्गू क्यों बने बैठे थे।ऐसे लोगों से देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं है जिनके पूर्वज व भाजपा विचाराधारा के लोग अंग्रेजों के पिट्ठू हुआ करते थे।देश को आजाद करवाने के बाद इतने सालों तक कांग्रेस पार्टी ने देश को अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा किया। यही कांग्रेस हैं जिसने संविधान में हर वर्ग को समान दर्जा दिया तथा कभी भेदभाव नहीं किया लेकिन भाजपा जात-पात में ही जनता को लड़ाए रखना चाहती है। उन्होंने भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों को नसीहत दी कि कांग्रेस पर आरोप लगाने की बजाए अपने राज्य मंत्री को मर्यादा सिखाएं और हिमाचली संस्कारों का पाठ पढ़ाएं। कहीं ऐसा न हो कि बी.सी.सी.आई. के अध्यक्ष पद से उतरने की तरह राज्य मंत्री का पद भी हाथ से छिटक जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!