Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Mar, 2018 12:22 PM

बागवानी विभाग को इस बार ऊना में आम की बंपर पैदावार होने की आस है। पिछले साल जहां आम की पैदावार बहुत कम हुई थी, वहीं अबकी बार ऑन ईयर सीजन होने के चलते विभाग को जिले में करीब 2300 मीट्रिक टन से भी अधिक आम की फसल होने की उम्मीद है। इस बार ऑन ईयर सीजन...
ऊना (अमित): बागवानी विभाग को इस बार ऊना में आम की बंपर पैदावार होने की आस है। पिछले साल जहां आम की पैदावार बहुत कम हुई थी, वहीं अबकी बार ऑन ईयर सीजन होने के चलते विभाग को जिले में करीब 2300 मीट्रिक टन से भी अधिक आम की फसल होने की उम्मीद है। इस बार ऑन ईयर सीजन होने के चलते आम के पेड़ बोर से लदे हुए हैं। लेकिन तेज धूप और आंधी से विभाग द्वारा आम की ड्रापिंग होने की संभावना जताई जा रही है।

ऊना के सभी पांच ब्लॉकों में करीब 1990 हेक्टेयर भूमि पर आम की पैदावार होती है। आम की पांच प्रजाति प्रमुख है। आम की प्रजातियों में दशहरी, लंगड़ा, अमरपाली, मलिका व देसी आम प्रमुख है। इसके अलावा भी अन्य प्रकार की प्रजातियां जिला में पाई जाती है। देसी आम की मांग हिमाचल समेत पंजाब में बहुतयात रहती है। इसकी खास बजह है कि ऊना के देसी आम से बने आचार व आमचूर की डिमांड ज्यादा होती है।

बागवानी विभाग के उपनिदेशक की माने तो इस दफा विभाग द्वारा आम को लगने वाली बिमारियों से बचाव के लिए लोगों को पहले ही जागरूक करना शुरू कर दिया गया है। बोर से लदे आम के पेड़ों को देख बागवानों के चेहरों पर भी खुशी झलक रही है। बागवानों की माने तो अगर मौसम ने साथ दिया तो उनके पेड़ो पर लगने वाले आम की फसल अच्छी होगी।