धार्मिक स्थल से घर लौट रहे परिवार के साथ हुआ ये दर्दनाक हादसा, महिला की मौत

Edited By Vijay, Updated: 16 Dec, 2021 07:30 PM

this incident happen with family death of woman

राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी-पठानकोट पर मैगल के पास एक कार दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है जबकि बच्चे सहित 3 अन्य घायल हो गए है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सुंदरनगर के मुरारी देवी निवासी एक ही परिवार के सभी सदस्य अपनी कार में...

मैगल के पास पेश आया हादसा, 5 वर्षीय बच्चे सहित 3 अन्य घायल
मंडी (अनिल):
राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी-पठानकोट पर मैगल के पास एक कार दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है जबकि बच्चे सहित 3 अन्य घायल हो गए है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सुंदरनगर के मुरारी देवी निवासी एक ही परिवार के सभी सदस्य अपनी कार में क्षेत्र के किसी धार्मिक स्थल में शीश नवाने के बाद वापस लौट रहे थे कि मैगल के पास अचानक उनकी कार खाई में जा गिरी। दुघर्टना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां 55 वर्षीय द्रोपदी को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि 5 वर्षीय बेटे शिवांश और माता मोनिका की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं 35 वर्षीय रंजीत खतरे से बाहर बताया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि महिला के शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!