फिर दरका पहाड़, महिला की मौत, भरमौर में पुल टूटा

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Feb, 2022 04:33 PM

then mountain of darka death of woman bridge broke in bharmour

हिमाचल में अब तक बारिश-बर्फबारी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी अब प्रदेश में पहाड़ों के दरकने से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को शिमला के नेरवा में एक पहाड़ से पतथर गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई है।

शिमला/चंबा : हिमाचल में अब तक बारिश-बर्फबारी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी अब प्रदेश में पहाड़ों के दरकने से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को शिमला के नेरवा में एक पहाड़ से पतथर गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई है। वहीं दूसरी ओर चंबा के भरमौर में पहाड़ी दरकने से एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। शिमला के नेरवा में पहाड़ी से पत्थर महिला के सिर पर लगा था, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे के आसपास हुआ है। नेरवा के डुंडी माता मंदिर के पास हुआ है। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय रमला देवी पत्नी कर्ण सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला नेरवा के शिक्यार में पति और बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है क महिला मजदूरी का काम करती थी और हादसे के समय वह रास्ते जा रही थी, तभी उसके सिर पर पत्थर गिरा। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। जबकि प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपए प्रदान किए हैं। 

भरमौर में चट्टान गिरने से पुल क्षतिग्रस्त 

इसी तरह से चंबा जिला के भरमौर में पहाड़ी से चट्टान गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षतिग्रस्त बगडू पुल पूलन.खणी पंचायतों को आपस में जोड़ता था। इस पुल का चट्टान गिरने से एक किनारा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते शुक्रवार को पुल पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। पुल टूटने के चलते ही बगडू गांव के स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पाएं। वहीं, अब क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क भरमौर मुख्यालय से भी कट गया है। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम को भरमौर प्रशासन ने बंद पड़े पुल को आवाजाही के लिए बहाल करने के लिए भेज दिया है। एडीएम भरमौर डॉ संजय धीमान ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर टीम भेज दी गई है। जल्द ही पुल को दुरूस्त करवा दिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!