Himachal Weather: इस दिन से मौसम बदलेगा करवट, 71 मार्गों पर यातायात प्रभावित

Edited By Jyoti M, Updated: 06 Feb, 2025 10:55 AM

the weather will change from this day

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हुई है। बुधवार को शिमला सहित छह जिलों में हिमपात हुआ, जबकि मैदानी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। वर्षा और हिमपात से किसानों और बागबानों को राहत मिली है।...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हुई है। बुधवार को शिमला सहित छह जिलों में हिमपात हुआ, जबकि मैदानी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। वर्षा और हिमपात से किसानों और बागबानों को राहत मिली है। गेहूं, सेब, नकदी फसलें और गुठलीदार फल इस मौसम के बदलाव से लाभान्वित हुए हैं। हालांकि, सेब की फसल के लिए अभी भी पर्याप्त हिमपात नहीं हुआ है।

71 मार्गों पर यातायात प्रभावित

ताजा हिमपात के चलते प्रदेश में 71 मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। विशेष रूप से केलंग-मनाली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। लाहौल-स्पीति के ऊंचे दर्रों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग दर्रे सहित कुंजम, शिंकुला और बारालाचा दर्रे में दो फीट तक हिमपात दर्ज किया गया है। लाहौल घाटी में दारचा से कोकसर और तांदी से तिंदी तक बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी है।

यातायात के अलावा बिजली और जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है। 191 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, जिससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके अलावा, 55 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पर्यटन को मिला बढ़ावा

बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिला है। मनाली और लाहौल घाटी में हुई बर्फबारी से सैलानियों की संख्या में वृद्धि हुई है। कई पर्यटक मनाली, कुफरी और नारकंडा जैसी जगहों का रुख कर रहे हैं, जिससे होटल व्यवसायियों और पर्यटन से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। मनाली में बर्फबारी के कारण स्थानीय कारोबारियों को भी राहत मिली है, क्योंकि पर्यटकों की आमद से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय में तेजी आई है।

शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने वीरवार से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिलों में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, सात फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 8 फरवरी से फिर से मौसम बदलने के संकेत हैं। इसके तहत, राज्य में दोबारा वर्षा और हिमपात की संभावना जताई गई है।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ था, लेकिन इस ताजा बारिश और बर्फबारी ने तापमान को और गिरा दिया है। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!