स्कूल मैदान में अचानक पलट गया ट्रक, चपेट में आई छात्रा

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Nov, 2021 11:19 AM

the truck suddenly overturned in the school ground the girl got hit

टाइल से भरा एक ट्रक गुरूवार सुबह गगरेट स्कूल के मैदान अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से एक स्कूली छात्रा उसकी चपेट में आ गई है। छात्रा को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं ट्रक चालक को भी चोट आई है।

ऊना : टाइल से भरा एक ट्रक गुरूवार सुबह गगरेट स्कूल के मैदान अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से एक स्कूली छात्रा उसकी चपेट में आ गई है। छात्रा को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं ट्रक चालक को भी चोट आई है। टाइलों का पूरा कचरा हटने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि इसकी जद में कोई और आया या नहीं। गगरेट ट्रैफिक इंचार्ज रमेश चंद ने हादसे की जगह ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस तैनात कर दी है। ट्रक चालक टाइल लेकर कहां जा रहा था और यह हादसा कैसे हुआ यह अभी ट्रक चालक के ब्यान के बाद हो साफ हो पाएगा। हादसे की खबर सुनते ही बच्चों के अभिवावक स्कूल की ओर भागे और अपने जिगर के टुकड़ों को ढूंढने लगे। अपने नौनिहालो को सकुशल देख कर अभिवावकों की जान में जान आई। अभी ट्रक का मलबा हटाने का कार्य जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!