पेंशन के काम से दफ्तर आए सेवानिवृत्त कर्मचारी की अचानक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Apr, 2026 12:03 PM

retired employee who had come to office for pension work died suddenly

Hamirpur News : जिला हमीरपुर में पशुपालन विभाग के कार्यालय में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पेंशन से जुड़े अपने कार्यों के सिलसिले में आए एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण दिल का...

Hamirpur News : जिला हमीरपुर में पशुपालन विभाग के कार्यालय में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पेंशन से जुड़े अपने कार्यों के सिलसिले में आए एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

अचानक बिगड़ी हालत

मृतक की पहचान पुरुषोतम लाल, निवासी खतरवाड़ के रूप में हुई है। वह आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कड़ोहता में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत थे और 31 मार्च को ही सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पुरुषोतम लाल पेंशन संबंधी कार्य के लिए पशुपालन विभाग के कार्यालय हमीरपुर पहुंचे थे। कुछ समय तक कार्यालय में बैठने और पानी पीने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

वहीं, कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए बलवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!