Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 29 Sep, 2021 01:10 PM

जदरांगल में सी.यू. के लिए चिन्हित भूमि के हुए जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट एक माह में आने की संभावना है।
धर्मशाला (ब्यूरो): जदरांगल में सी.यू. के लिए चिन्हित भूमि के हुए जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट एक माह में आने की संभावना है। इस रिपोर्ट के बाद ही यह तय होगा कि जदरांगल में सी.यू. का निर्माण होगा कि नहीं। कोलकत्ता से जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की 5 सदस्यीय टीम मंगलवार को जदरांगल में सर्वे कर वापस लौट गई है। जिला प्रशासन के साथ-साथ केंद्रीय वि.वि. प्रशासन को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम की ओर से किए गए सर्वे की रिपोर्ट का इंतजार है। सी.यू. के लिए जदरांगल में चिन्हित जमीन के जियोलॉजिकल सर्वे के लिए कोलकत्ता से जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम जी.एस. तिवारी के नेतृत्व में सर्वेक्षण के लिए पहुंची थी। टीम ने 2 दिन जमीन को जांचा व वहां पर भवन निर्माण की संभावनाएं तलाशी हैं। सी.यू. परीक्षा नियंत्रक डा. सुमन शर्मा ने कहा कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम जदरांगल में जियोलॉजिकल सर्वे करके वापस लौट गई है। एक महीने के भीतर रिपोर्ट आने की संभावना है।