आधी रात को फिर हिली हिमाचल की धरती

Edited By prashant sharma, Updated: 03 Apr, 2021 10:14 AM

the land of himachal shook again in the middle of the night

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सूबे के लाहौल-स्पीति में भूकंप से धरती में कंपन हुआ है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3 रही है। आधी रात को 12 बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सूबे के लाहौल-स्पीति में भूकंप से धरती में कंपन हुआ है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3 रही है। आधी रात को 12 बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया है। भूकंप के कारण किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र की ओर से भूकंप आने की पुष्टि की गई है और बताया कि भारतीय समय के अनुसार, शुक्रवार आधी रात को 12 बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया है। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने भी हिमाचल में दो बार धरती हिली है। पिछले महीने के पहले पखवाड़े में हिमाचल के चंबा में लगातार दो दिन भूकंप आया था, जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!