नूरपुर में वॉलीबॉल का महासंग्राम: महादेव क्लब सुलियाली ने जीता खिताब, हटली जमवाला की बेटियां भी रहीं अव्वल

Edited By Jyoti M, Updated: 13 Apr, 2026 02:48 PM

the grand volleyball showdown in noorpur

रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा की ओर से आयोजित नूरपुर वॉलीबॉल कार्निवल का शुभारंभ 11 अप्रैल को बदूही ग्राउंड में हुआ, जिसका सफल समापन 13 अप्रैल को हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लड़कों की लगभग 30 तथा लड़कियों की 6 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कांगड़ा। रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा की ओर से आयोजित नूरपुर वॉलीबॉल कार्निवल का शुभारंभ 11 अप्रैल को बदूही ग्राउंड में हुआ, जिसका सफल समापन 13 अप्रैल को हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लड़कों की लगभग 30 तथा लड़कियों की 6 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लड़कियों की श्रेणी में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हटली जमवाला की टीम विजेता रही, जिसे ₹11,000 की नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता हटली जमवाला पंचायत की टीम रही, जिसे ₹7,100 की नकद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

PunjabKesari

लड़कों की श्रेणी में महादेव क्लब सुलियाली की टीम विजेता रही, जिसे ₹41,000 की नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। महादेव क्लब थोड़ा की टीम उपविजेता रही, जिसे ₹31,000 की नकद राशि एवं ट्रॉफी दी गई। तीसरे स्थान पर पंदरैड़ की टीम रही (₹21,000), चौथे स्थान पर नगलाढ़ (₹15,000), पांचवें स्थान पर मिलख (₹9,100), छठे स्थान पर भलून (₹8,100), सातवें स्थान पर गियोरा (₹7,100) तथा आठवें स्थान पर बासा वजीरा (₹5,100) की टीमों को नकद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

PunjabKesari

इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ₹11,000 एवं ₹5,100 के विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। सभा के निदेशक अकिल बख्शी ने युवाओं के उत्साह को सराहते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभा भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसे आयोजन करती रहेगी तथा नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और मजबूत बनाएगी।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि सभा सामाजिक सुधार के लिए विभिन्न गतिविधियों का निरंतर आयोजन कर रही है और समाज के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। अंत में, उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!