हत्या या आत्महत्या? परवाणू के जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, फैली सनसनी

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Feb, 2026 02:40 PM

the decomposed body of a young man was found in the forest of parwanoo

Solan News: औद्योगिक शहर परवाणू के समीपवर्ती ऊंचा गांव के जंगलों में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव काफी पुरानी स्थिति में मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त और मौत के कारणों को लेकर पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही है। वन रक्षक...

Solan News: औद्योगिक शहर परवाणू के समीपवर्ती ऊंचा गांव के जंगलों में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव काफी पुरानी स्थिति में मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त और मौत के कारणों को लेकर पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही है। वन रक्षक की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

बिहार का रहने वाला था मृतक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शव के पास मिले पहचान पत्रों के आधार पर मृतक की शिनाख्त राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला था। राजेश पिछले काफी समय से परवाणू क्षेत्र में ही रह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को वहां एक पेड़ से लटका हुआ फंदा भी बरामद हुआ है। शव की हालत काफी खराब थी और वह गल चुका था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। हालांकि, पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी। एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस वैज्ञानिक तथ्यों और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।

अधिकारियों का पक्ष: "शव पुराना होने के कारण सड़ चुका है। मृतक के परिजनों (चाचा) को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।" — अनिल कुमार, डीएसपी परवाणू

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!