बिजली बिल का भुगतान न करने वाले इन 833 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनैक्शन

Edited By kirti, Updated: 12 Apr, 2019 09:45 AM

the consonant connections of these 833 consumers

विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत बिजली के बिलों के पैसों पर कुंडली मारकर बैठे करीब 833 उपभोक्ताओं के कनैक्शन काटने की लिस्ट जारी कर दी गई है। इनमें नालागढ़ शहर सहित राजपुरा व मंझोली के उपभोक्ता शामिल हैंजिनसे विभाग ने करीब 12,48,833 रुपए वसूलने हैं। बिल...

नालागढ़ : विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत बिजली के बिलों के पैसों पर कुंडली मारकर बैठे करीब 833 उपभोक्ताओं के कनैक्शन काटने की लिस्ट जारी कर दी गई है। इनमें नालागढ़ शहर सहित राजपुरा व मंझोली के उपभोक्ता शामिल हैंजिनसे विभाग ने करीब 12,48,833 रुपए वसूलने हैं। बिल न जमा करवाने वाले उपभोक्ताओं केकनैक्शन काटने के बाद उन्हें औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही जोड़ा जाएगा।

जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड नालागढ़ ने बिजली बिल जमा न करवाने वाले करीब 833 उपभोक्ताओं की बिजली कनैक्शन काटने की सूची तैयार की है। विभाग ने इन उपभोक्ताओं को बिलों का शीघ्र भुगतान करने के लिए कहा है अन्यथा उनके कनैक्शन काट दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि कनैक्शन कटने के बाद औपचारिकताएं पूर्ण करने पर ही री-कनैक्शन किया जाता है जिसके चलते समय के साथ-साथ पैसे भी ज्यादा लगते हैं। ऐसे में उपभोक्ता पर अतिरिक्त बोझ पड़ जाता है।

उल्लेखनीय है कि नालागढ़ शहर, राजपुरा व मंझोली में करीब 14,000 विद्युत उपभोक्ता हैं जिन्हें विद्युत बोर्ड द्वारा बिजली मुहैया करवाई जाती है। इनमें घरेलू व कमॢशयल उपभोक्ता शामिल हैं बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता विनीत कौशल ने कहा कि विभाग ने बिजली बिल की 12,48,833 रुपए की बकाया राशि को वसूलने के लिए 833 उपभोक्ताओं के बिजली कनैक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली कनैक्शन काटने के बाद औपचारिकताएं पूर्ण करने पर ही उसे दोबारा जोड़ा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!