12 से 14 मार्च तक आयोजित होगा चंबा साहित्य महोत्सव: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

Edited By Jyoti M, Updated: 18 Jan, 2026 11:13 AM

the chamba literature festival will be held from march 12 to 14

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज चंबा साहित्य महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि चंबा साहित्य महोत्सव का आयोजन 12 से 14 मार्च तक किया जाएगा।

चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज चंबा साहित्य महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि चंबा साहित्य महोत्सव का आयोजन 12 से 14 मार्च तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंबा परिसर में आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं विद्वान हिस्सा लेंगे। उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव के दौरान पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश की कला-संस्कृति से जुड़ी पुस्तकें तथा अन्य उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियाँ प्रदर्शित की जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों तथा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शनियाँ प्रस्तुत की जाएंगी, जिससे स्थानीय उत्पादों और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। जिला की समृद्ध संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महोत्सव के दौरान स्थानीय प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कथा सत्र, कविता उत्सव, ग़ज़ल संध्या, संगीत एवं कविता प्रस्तुति, पैनल चर्चा, थिएटर आर्टिस्ट परफॉर्मेंस, कवि सम्मेलन तथा संवाद सत्र शामिल रहेंगे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी तथा जिला भाषा अधिकारी को महोत्सव के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा तथा अर्थशास्त्री परियोजना विनोद कुमार उपस्थित रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!