चंबा में चिट्टा और चरस के साथ 3 युवक गिरफ्तार, नाकाबंदी के दौरान चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Feb, 2026 12:43 PM

3 youths arrested with chitta and charas in chamba

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने सिहुंता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से...

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने सिहुंता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 4.24 ग्राम चिट्टा और 3.1 ग्राम चरस बरामद की गई है।

रात भर चली नाकाबंदी में मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने बीती रात सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए थे। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को रोका, जिनकी गहन जांच करने पर उनके पास से नशे की खेप बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार निवासी कामला, राकेश कुमार निवासी टेण्ठा और अभिषेक कुमार निवासी सिहुंता के रूप में हुई है।

SP विजय सकलानी ने की पुष्टि

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) चंबा, विजय सकलानी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!