Himachal Accident: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौ/त

Edited By Jyoti M, Updated: 10 Jan, 2026 03:25 PM

the car went out of control and fell into a deep gorge the occupants died

बंजार के काली नाला के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को खाई से निकाला और बंजार अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।

बंजार, (लक्ष्मण): बंजार के काली नाला के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को खाई से निकाला और बंजार अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। बंजार से उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रैफर किया गया लेकिन युवक की रास्ते में ही मौत हो गई।

एस.पी. मदन लाल ने बताया कि थाना बंजार के अंतर्गत काली नाला के पास आल्टो कार (नंबर एच.पी. -49-1290) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक जितेंद्र कुमार पुत्र मान सिंह निवासी सेरी जिभी जिला कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रैफर किया गया था, लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!