कार तो थी, पर टायर गायब थे, फिर सक्रिय हुआ टायर चोर गिरोह

Edited By prashant sharma, Updated: 22 Jan, 2022 11:03 AM

the car was there but the tires were missing

जिला मुख्यालय के साथ लग्गघाटी में टायर चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय होगया है। भुट्टी नामक स्थान से देर रात एक बलेनो कार के चारों टायर गायब हो गए वहीं कार को ईटों पर खड़ा कर दिया गया था। कार को ईंटों पर देखकर कुछ स्थानीय लोगों ने

कुल्लू (दिलीप) : जिला मुख्यालय के साथ लग्गघाटी में टायर चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय होगया है। भुट्टी नामक स्थान से देर रात एक बलेनो कार के चारों टायर गायब हो गए वहीं कार को ईटों पर खड़ा कर दिया गया था। कार को ईंटों पर देखकर कुछ स्थानीय लोगों ने गाड़ी मालिक को इस संबंध में सूचना दी। गाड़ी मालिक पवन ने तुरंत इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गाड़ी मालिक पवन ने बताया कि रात को उन्होंने अपनी गाड़ी अपने घर के पास पार्किंग में खड़ी की। तड़के सुबह क्षेत्र एरिया के लोगों ने बताया कि उनकी गाड़ी के चारों टायर गायब हैं और गाड़ी ईंटों पर खड़ी है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की शिकायत की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!