Kangra: चक्की दरिया में आई बाढ़, ढांगू रेलवे पुल की मुरम्मत में लगे 4 मजदूर पानी में फंसे

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Jun, 2025 11:25 PM

thakurdwara chakki river flood

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते जहां दरियाओं का जलस्तर अचानक से बढ़ गया है, वहीं खड्डें व नालों में भी उफान पर आना शुरु हो गए हैं।

ठाकुरद्वारा (गगन): हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते जहां दरियाओं का जलस्तर अचानक से बढ़ गया है, वहीं खड्डें व नालों में भी उफान पर आना शुरु हो गए हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के विभिन्न एरिया से होकर इंदौरा के ढांगू व पठानकोट से निकलने बाले चक्की दरिया में भी मंगलवार को उफान आ गया। जिसके चलते एरिया में कोई भारी नुक्सान तो नहीं हुआ। परंतु ढांगू चक्की रेलवे पुल (ब्राडगेज) की सुरक्षा में लगे निजी कंपनी के 4 कर्मी उसमें फंस गए। इसी बीच उक्त कर्मी मशीन पर चढ़ गए और करीब 3 घंटे तक उसी पर चढ़कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस बीच पानी की लेबल बढ़ा नहीं, वरना वह उसकी चपेट में आ सकते थे। बात का पता चलने पर रेलवे अधिकारियों ने एनडीआरएफ नूरपुर को सूचित किया। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करते हुए मजदूरों को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार बीते 5-6 दिनों से हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है। जिसके चलते आरएसडी की झील का लेबल भी बढ़ गया है। इसी बीच मंगलवार की दोपहर को चक्की दरिया का लेबल सुबह करीब 11 बजे तक 3 फीट के करीब था। करीब एक बजे अचानक से पानी का लेबर 8 से साढे़ 8 फीट हो गया। इसी बीच चक्की रेलवे पुल की सेफ्टी वाल बनाने के निर्माण में लगे निजी कंपनी के 4 कर्मी उसमें फंस गए। गनीमत रही कि काम में लगी मशीन पर ही वह चढ़ गए। मजदूरों को आभास हो गया कि पानी तेजी से आ रहा है। उन्होंने देखा कि अगर वह बाहर को दौड़ते हैं तो यकीनन इसमें फंस जाएंगे। जिसे देखते हुए वह काम में लगी मशीन पर ही चढ़ गए जो करीब 10 फीट ऊंची थी।

इसी दौरान रेलवे अधिकारियों ने एनडीआरएफ 14 कंपनी नूरपुर को सूचित किया। टीम के इंस्पैक्टर आनंद मौके पर पहुंचे और सबसे पहले मजदूरों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे टीम सदस्यों से बात की तो उनका कहना था कि मैसेज मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और मजदूरों को बाहर निकाला। कहा कि पानी का लेबल जिस प्रकार बढ़ा था उसी प्रकार कम भी हो गया। लिहाजा, कुछ समय बाद ही काम फिर से शुरु करवा दिया गया।

उधर, मौके पर इरीग्रेशन विभाग के डिस्चार्ज अधिकारी ओम प्रकाश सलारिया ने कहा कि पहले सूचित कर दिया था। लेकिन, लेबर के पीछे हटने के कारण हुई देरी। कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते ऐसी स्थिति बनी है। कहा कि हिमाचल में हो रही बारिश के कारण दरियाओं, खड्डों व नालों में पानी का लेबर कितना बढ़ रहा है उसकी रिपोर्ट गुरदासपुर व चंडीगढ़ मुख्यालय को देने के साथ-साथ प्रशासन को भी दी जा रही है ताकि किसी किस्म का कोई नुक्सान न हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!