सुक्खू बोले-राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र जीता, भाजपा हारी

Edited By Vijay, Updated: 11 Dec, 2018 08:04 PM

sukhu said democracy won under the leadership of rahul gandhi bjp defeats

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में लोकतंत्र जीता है और भाजपा की दमनकारी नीतियों की हार हुई है।

शिमला (पंकज राक्टा): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में लोकतंत्र जीता है और भाजपा की दमनकारी नीतियों की हार हुई है। भाजपा राज में लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे थे, जिन्हें देखते हुए जनता आगे आई और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। इससे साबित हो गया है कि कांग्रेस जनहितैषी पार्टी है। राहुल गांधी की सोच और कांग्रेस की नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है।

देश में खत्म हो चुकी है मोदी लहर

उन्होंने कहा कि 3 बड़े राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि देश में मोदी लहर खत्म हो चुकी है। जनता महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा के जुमलों से तंग है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में भी सरकार बनाएगी। भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। अब वे और जोश के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!