Edited By Vijay, Updated: 22 Nov, 2023 09:27 PM
सुबाथू काॅलेज के सरकारीकरण की अधिसूचना रद्द करने के विरोध में विद्यार्थियों ने बुधवार को मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया। उन्होंने सरकारीकरण की अधिसूचना रद्द करने पर आक्रोश जताया व जल्द से जल्द काॅलेज का सरकारी दर्जा लौटाने की मांग की।
सुबाथू (निखिल): सुबाथू काॅलेज के सरकारीकरण की अधिसूचना रद्द करने के विरोध में विद्यार्थियों ने बुधवार को मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया। उन्होंने सरकारीकरण की अधिसूचना रद्द करने पर आक्रोश जताया व जल्द से जल्द काॅलेज का सरकारी दर्जा लौटाने की मांग की। विद्यार्थियों ने कहा कि सरकार राजनीति पर उतर आई है। जब हाईकोर्ट में सरकार से कोई जवाब देते नहीं बना तो उसने सरकारीकरण की अधिसूचना रद्द कर दी। इस दौरान मुख्य चौक पर सोलन, धर्मपुर एवं कुनिहार की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात सामान्य करने के लिए पुलिस एवं सैन्य प्रशासन मौके पर पहुंचा। विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक सुबाथू महाविद्यालय का सरकारी दर्जा नहीं लौटाया जाता तब तक वे अपना विरोध जताते रहेंगे। इस दौरान सोलन काॅलेज की एसएफआई इकाई के छात्र भी विद्यार्थियों का समर्थन करने सुबाथू पहुंचे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here