कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ने ठोकी चुनावी ताल

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2022 04:42 PM

state president of congress seva dal young brigade sudarshan singh bablu

विधानसभा चुनावों की आहट शुरू होते ही प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी शुरू कर दी है। सेवादल यंग ब्रिगेड हिमाचल प्रदेश द्वारा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में पहला संगठन का कार्यालय खोला गया, जिसका शुभारम्भ कांग्रेस सेवादल के प्रदेश...

सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने किया कार्यालय का शुभारम्भ
अम्ब (ब्यूरो):
विधानसभा चुनावों की आहट शुरू होते ही प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी शुरू कर दी है। सेवादल यंग ब्रिगेड हिमाचल प्रदेश द्वारा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में पहला संगठन का कार्यालय खोला गया, जिसका शुभारम्भ कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने किया। अनुराग शर्मा ने कहा कांग्रेस सेवादल इन विधानसभा चुनावों में अहम रोल अदा करेगा, जिसके लिए चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से आगाज किया जा रहा है। शनिवार को कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अम्ब स्थित कार्यालय का उद्धाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने अनुराग शर्मा व सुदर्शन सिंह बबलू का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। विधानसभा चुनावों से पहले उपमंडल मुख्यालय अम्ब में सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ने कार्यालय खोल कर अपने चुनावी प्रचार का विधिवत आगाज कर दिया है।

चिंतपूर्णी सुदर्शन बबलू ने पार्टी के लिए दिनरात बहाया है पसीना : अनुराग
अनुराग शर्मा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार अहम मुद्दा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना काल में भाजपा के एक नेता का नाम सामने आया और उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा परन्तु उस समय ईडी या सीबीआई से जांच नहीं करवाई गई जबकि महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को ईडी का डर दिखाकर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सेवादल बूथ स्तर पर जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को रू-ब-रू करवाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों के झूठे सपने दिखा कर सत्ता में आई भाजपा के अब दिन पूरे हो चुके हैं। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में सुदर्शन बबलू ने पार्टी के लिए रातदिन पसीना बहाया है। यहां से टिकट मांगना इनका अधिकार है बाकी टिकट का फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। जो कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह लेकर आएगा उसकी जीत सुनिश्चित है। कार्यकर्त्ता पार्टी का कार्य नि:स्वार्थ भाव से करता रहे, जो होगा अच्छा ही होगा।

नि:स्वार्थ कांग्रेस पार्टी की सेवा में जुटा हुआ हूं, पार्टी मौका दे तो बदल दूंगा क्षेत्र की तस्वीर : सुदर्शन बबलू
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि मैं सेवादल से जुड़कर नि:स्वार्थ कांग्रेस पार्टी की सेवा में जुटा हुआ हूं। विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्त्ता हर बूथ व विधानसभा क्षेत्र पर डटे हुए हैं। आने वाला समय कांग्रेस का होगा, कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से एक बार मौका दे तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदल कर रख देंगे, विकास के नाम पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में अभी बहुत कुछ होना बाकी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!