गौ धन के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: संजय अवस्थी

Edited By Jyoti M, Updated: 29 Sep, 2025 10:20 AM

state government committed to the protection of cow wealth

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि गौ धन के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसेरन के दसेरन जेरी गांव में ‘गौरक्षार्थ शिव गौरा फेडरेशन’ द्वारा निर्मित गौसदन के लोकार्पण करने के उपरांत...

सोलन। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि गौ धन के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसेरन के दसेरन जेरी गांव में ‘गौरक्षार्थ शिव गौरा फेडरेशन’ द्वारा निर्मित गौसदन के लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।संजय अवस्थी ने कहा कि प्राचीन समय से ही गौ माता का समाज व परिवार में एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि गाय हमेशा से ही ग्रामीण क्षेत्र की आजीविका का साधन रही है। गाय के दूध, घी, गोबर और मूत्र को धार्मिक अनुष्ठानों और औषधीय उपयोगों के लिए भी प्रयोग में लाया जाता रहा है। विधायक ने कहा कि लोगों द्वारा गौ धन को बेसहारा छोड़ने की समस्या का समाधान एकजुट होकर ही किया जा सकता है। उन्होंने सभी से विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि गौ धन के संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गौ धन की रक्षा के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गौ सदन के निर्माण के लिए सरकारी भूमि का स्थानांतरण संस्थान के नाम करवाने का प्रावधान रखा गया है। इसके अतिरिक्त गौशाला में प्रति पशु के लिए 1200 रुपए की राशि देने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संवेदनशील नेतृत्व में किसानों, बागवानों व पशुपालकों की आर्थिकी में बढ़ौतरी के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है। गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम अधिकतम मूल्य में आशातीत वृद्धि की गई है। इस निर्णय से न केवल पशुपालकों को उनके श्रम का उचित मूल्य मिलेगी बल्कि आर्थिकी में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में दूध के न्यूनतम अधिकतम मूल्य को और अधिक वृद्धि करने पर विचार किया जा रहा है।

विधायक ने प्रदेश में भारी वर्षा के कारण आई आपदा से आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके वाबजूद भी कल्याणकारी योजनाओं के कार्य को रोका नहीं गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल प्रबंधन में सीमित संसाधनों से ही आपदा के प्रभावितों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार ने प्रभावितों की समस्या के दृष्टिगत प्रभावितों को दी जाने वाली मुआवज़ा राशि को 1 लाख 30 हजार रुपए से बढ़ाकर 07 लाख रुपए किया है। यह निर्णय प्रभावितों को वास्तविक सहायता प्रदान कर में सार्थक सिद्ध हुआ है।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अर्की विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का आदर्श बनाना है। उन्होंने कहा कि अर्की के नागरिक अस्पताल में वर्तमान में 07 विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दाडलाघाट भी आरम्भ हो गया है जिसमें 02 चिकित्सकों की नियुक्ति कर ली गई है तथा वह शीघ्र ही पदभार सम्भाल लेंगे। अर्की विधानसभा क्षेत्र में पहली बार खनन विकास निधि के माध्यम से विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 03 स्थानों पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल आरम्भ किए जाएंगे। स्कूल के निर्माण से बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा घर-द्वार पर उपलब्ध होगी। विधायक ने गौ सदन शैड के विस्तार के लिए 05 लाख रुपए, डंगा निर्माण के प्रारम्भिक कार्य के लिए एक लाख रुपए, महिला मंडल छिब्बर को 1.5 लाख रुपए तथा महिला मंडल डिनन को 21 हजार रुपए, महिला मंडल दसेरन को सामान विक्रय के लिए 50 हजार रुपए तथा गौरक्षार्थ शिव गौरा फेडरेशन को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

संजय अवस्थी ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को गौशाला में जलापूर्ति के लिए बोरवेल निर्माण की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने औपचारिकताएं पूर्ण होने पर बोरवेल के निर्माण के लिए संभावित राशि देने की घोषणा की। इससे न केवल गौशाला को सुविधा होगी अपितु आस-पास के गांव को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत दसेरन की प्रधान मीना देवी, ग्राम पंचायत धुन्धन की प्रधान शंकुतला देवी, ग्राम पंचायत दसेरन के उप प्रधान पृथ्वी सिंह, महिला मंडल छिब्बर की प्रधान सरला ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, बाघल लैंड लूजर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी दाड़लाघाट के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, गौरक्षार्थ शिव गौरा फेडरेशन के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर व सदस्य नरेंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!