Solan: सोशल मीडिया पर डाली नशे को बढ़ावा देने वाली वीडियो, मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Jun, 2025 10:23 PM

solan intoxication video

सोलन के नौणी में नशे को लेकर वानिकी विश्वविद्यालय नौणी परिसर में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया थाए जिसमें नौणी विश्वविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एंटी ड्रग रैली का भी आयोजन किया गया था।

सोलन (अमित): सोलन के नौणी में नशे को लेकर वानिकी विश्वविद्यालय नौणी परिसर में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया थाए जिसमें नौणी विश्वविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एंटी ड्रग रैली का भी आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में नौणी विश्वविद्यालय के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया था। जब यह रैली आयोजित की जा रही थी तो रैली समाप्त होने के बाद किसी व्यक्ति ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कियाए जिसमें एक छात्र ड्रग को लेकर बहस करके भ्रामक प्रचार व अन्य छात्रों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था तथा दूसरे युवाओं को ड्रग्स लेने के लिए उकसा रहा था।

इस वीडियो को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू की और जांच में पाया गया कि उक्त वीडियो को बनाने व वायरल करने वाला युवक विशाल भारद्वाज नौणी विश्वविद्यालय में बीएससी हॉर्टिकल्चर अंतिम वर्ष का छात्र है। जांच में पाया गया कि युवक की हरकत दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे नशे के दुष्प्रचार को रोकने की बजाय और अधिक बढ़ावा देने वाली है। साथ ही इस प्रकार की अभद्र भाषा से अन्य छात्र व युवा नशा करने की ओर प्रेरित हो सकते हैं तथा इस प्रकार की सोच समाज के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकती है, जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में आरोपी छात्र के विरुद्ध उपरोक्त मामला दर्ज किया गया है।

इस पर पुलिस ने वारदात में संलिप्त युवक के मोबाइल फोन को जब्त करके कब्जे में लिया और उसे जांच के लिए सीएफएसएल जुन्गा भेज दिया है। आरोपी छात्र विशाल भारद्वाज निवासी जिला कुल्लू से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!