Solan: सेना अधिकारी फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Oct, 2025 09:01 PM

solan army officer fake documents arrested

एक सेना अधिकारी द्वारा जाली दस्तावेज बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने बिना लाइसैंस के 12 बोर की बंदूक को भी बरामद किया है।

सोलन (अमित): एक सेना अधिकारी द्वारा जाली दस्तावेज बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने बिना लाइसैंस के 12 बोर की बंदूक को भी बरामद किया है। इस बंदूक पर कोई भी कंपनी का मार्का व गन का नम्बर आदि नहीं था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अभय पिसाल (45) निवासी जिला सतारा महाराष्ट्र को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी सेना में लैफ्टिनैंट कर्नल के पद पर तैनात था।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने जाधव निवासी जिला लातूर महाराष्ट्र हाल सेना अधिकारी डगशाई ने पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी यूनिट के कर्नल अभय पिसाल ने जाली दस्तावेज ड्राइविंग लाइसैंस, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और सशस्त्र बल पहचान पत्र तैयार किए हैं, जिन पर उसकी तस्वीर के साथ उसका नाम ताहिर मुस्तफा लिखा है। इसके अलावा उसने बिना लाइसैंस के 12 बोर की बंदूक रखी है।

उक्त सामग्री को मुख्यालय 95 इन्फैंट्री ब्रिगेड के आदेश से अधिकारियों के एक बोर्ड द्वारा जब्त किया गया था। इस बोर्ड का उद्देश्य इसकी डिजिटल कलाकृतियों को जब्त करना और उन परिस्थितियों की जांच करना था जिनके तहत लैफ्टिनैंट कर्नल अभय पिसाल पर पाकिस्तान खुफिया ऑप्रेटिव के संपर्क में होने का संदेह था। 23 अगस्त, 2023 को बोर्ड ने इस अधिकारी के पास से 12 बोर की बंदूक और कथित रूप से सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कई दस्तावेज पाए।

एसपी ने बताया कि सेना के अधिकारी द्वारा आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा गया था। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर थाना धर्मपुर में मामला दर्ज किया और जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया है कि आरोपी वर्ष 2023 में डगशाई सोलन में बतौर लैफ्टिनैंट कर्नल तैनात रहा है। जब आरोपी डगशाई में तैनात था तो उस पर पाकिस्तान के साथ संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप लगे थे तथा उसके पास से संदिग्ध दस्तावेज व हथियार बरामद हुए थे।

जांच में पाया गया है कि आरोपी ने एक ही नंबर के अपने अलग-2 नामों के 2 आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसैन्स, पैन कार्ड, राशन कार्ड तथा पहचान पत्र पिसाल अभय, विजय सिंह तथा ताहिर मुस्तफा के नामों से तैयार किए हैं, जिन्हें थाना धर्मपुर की टीम ने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है। दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास बिना लाइसैंस की 12 बोर की सिंगल बैरल गन कहां से आई तथा किन परिस्थितियों में उसने एक नम्बर के उपरोक्त दस्तावेज अलग-अलग नामों से तैयार करके अपने पास रखे। आरोपी को अदालत में पेश करके 3 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!