हिमाचल के 29वें राज्यपाल होंगे शिव प्रताप शुक्ला, अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल लगाया

Edited By Vijay, Updated: 12 Feb, 2023 05:11 PM

shiv pratap shukla will be the new governor of himachal

हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला होंगे। रविवार को देश के 13 राज्यपालों को बदलने के साथ ही हिमाचल के राज्यपाल को भी बदला गया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के 29वें राज्यपाल होंगे।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला होंगे। रविवार को देश के 13 राज्यपालों को बदलने के साथ ही हिमाचल के राज्यपाल को भी बदला गया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के 29वें राज्यपाल होंगे। वर्तमान में हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल लगाया गया है। 1 अप्रैल, 1952 को रुद्रपुर में जन्मे शुक्ला विद्यार्थी जीवन में एबीवीपी में सक्रिय रहे तथा वर्ष 1989 में गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सुनील शास्त्री को हरा कर पहली बार विधानसभा पहुंचे तथा यहां से वह 4 बार (1989, 1991, 1993 और 1996 में) विधानसभा सदस्य चुने गए। वह उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और राम प्रकाश गुप्ता सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री रहे हैं। वह वर्ष 2002 में गोरखपुर से विधानसभा चुनाव हार गए थे लेकिन उत्तर प्रदेश में सूर्य प्रताप शाही के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शुक्ला उनकी टीम में उपाध्यक्ष रहे।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रहे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री 
इसके अलावा शिव प्रताप मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे। इसके लिए उन्हें पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए भेजा था। आपातकाल के दौरान वह जेल में ही रहे हैं। शुक्ला उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का बड़ा ब्राह्मण चेहरा है तथा वह जातिवाद को समाप्त करने के लिए लड़ते रहे हैं। शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल का राज्यपाल की घोषणा के बाद बीजेपी कार्यकत्र्ताओं और शुक्ला के परिजनों में खुशी का माहौल है। 

अर्लेकर डेढ़ साल रहे हिमाचल के राज्यपाल
हिमाचल के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 13 जुलाई, 2021 को हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी तथा अब उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। ऐसे में वह डेढ़ साल हिमाचल के राज्यपाल रहे। अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में अर्लेकर ने प्रदेश में नशे के खातमे के लिए पहल की तथा हिमाचल को पर्यटन राज्य बनाने के लिए भी अधिकारियों के साथ बैठकें कीं अर्लेकर का पूर्व की जयराम सरकार तथा वर्तमान सुक्खू सरकार के साथ अच्छा तालमेल रहा। हिमाचल में अर्लेकर के 19 माह के कार्यकाल में 17 माह जयराम सरकार और 2 माह मौजूदा सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के हैं।

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त राज्यपाल को दी बधाई 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा में शिव प्रताप शुक्ला के लम्बे अनुभव का प्रदेश व यहां की जनता को लाभ मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी उन्हें बधाई दी है। 

जेपी नड्डा, जयराम सहित अन्य नेताओं ने दी बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा नेताओं ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल का राज्यपाल चुने जाने पर बधाई दी है। जयराम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल को उनके लंबे राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव एवं मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!