Shimla: शनिवार से तीन दिन गर्म हवाएं चलने का यैलो अलर्ट, 8 से करवट बदलेगा मौसम

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Apr, 2025 09:08 PM

shimla weather hot

राज्य में अब गर्मी रंग दिखाने लगी है और मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए गर्म हवाएं चलने का यैलो अलर्ट जारी किया है। 5 से 7 अप्रैल तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर ऊष्ण लहर की स्थिति होने की संभावनाएं जताई गई हैं।

शिमला (संतोष): राज्य में अब गर्मी रंग दिखाने लगी है और मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए गर्म हवाएं चलने का यैलो अलर्ट जारी किया है। 5 से 7 अप्रैल तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर ऊष्ण लहर की स्थिति होने की संभावनाएं जताई गई हैं। हालांकि 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिससे 8 व 10 अप्रैल को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिलों में से एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी, जबकि 9 अप्रैल को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के कुछ स्थानों तथा शिमला व मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान है।

आगामी 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, अपितु 3 दिनों के दौरान राज्य में कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सैल्सियस बढ़ सकता है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, राजधानी शिमला में 23 डिग्री रहा है। सुंदरनगर, भुंतर, नाहन, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, बरठी, धौलाकुंआ में अब अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार चला हुआ है। न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 0.3 डिग्री, कल्पा में 2.6 डिग्री रहा, जबकि शिमला में 12.6, ऊना में 10, धर्मशाला में 12.6, पालमपुर में 12.5, सोलन में 9.6 डिग्री रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!