Weather Update: तीन दिन साफ रहेगा मौसम, 19 से करवट बदलेगा मौसम

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Feb, 2025 10:47 PM

shimla weather clear

राज्य में शनिवार सुबह मौसम ने करवट बदली और राज्य की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। रोहतांग, अटल टनल, कल्पा व नारकंडा में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि राजधानी शिमला में सुबह के समय बर्फ के हल्के फाहे और बूंदाबांदी हुई है।

शिमला (संतोष): राज्य में शनिवार सुबह मौसम ने करवट बदली और राज्य की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। रोहतांग, अटल टनल, कल्पा व नारकंडा में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि राजधानी शिमला में सुबह के समय बर्फ के हल्के फाहे और बूंदाबांदी हुई है। हालांकि यह क्रम सुबह के समय ही रहा और करीब 10-11 बजे धूप निकल गई। शनिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरना शुरू हुई। रोहतांग टनल के नॉर्थ और साऊथ पोर्टल पर सुबह 8 बजे हल्का हिमपात हुआ। रोहतांग दर्रे, कोकसर, सिस्सू क्षेत्र के अलावा कुफरी और नारकंडा में भी सुबह 10 बजे बर्फ के फाहे गिरे। जिला शिमला के नारकंडा व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सुबह बर्फबारी हुई।

नारकंडा क्षेत्र में बर्फबारी से एनएच-05 पर बर्फ जमा होने की वजह से पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात को सैंज से शिमला के लिए लूहरी-सुन्नी के रास्ते डायवर्ट कर दिया, लेकिन बाद में इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। कल्पा में 0.2 सैंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार से तीन दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे 19 व 20 फरवरी को फिर से बर्फबारी देखने को मिल सकती है। 19 को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा, जबकि 20 फरवरी को इसका असर अधिक बना रहेगा। मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व वर्षा, जबकि मैदानी इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

राज्य के ऊना में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, राजधानी शिमला में 15.6 डिग्री रहा। शिमला के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ और शुक्रवार को भी यही तापमान बना हुआ था। न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 5.3, केलांग में माइनस 3.3, ताबों में माइनस 2.8 डिग्री रहा। हालांकि शनिवार सुबह कई इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!