Edited By Kuldeep, Updated: 15 Feb, 2025 07:10 PM
![shimla tourist trip](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_19_09_263932011tourist1-ll.jpg)
वर्ष 2024 में 1.81 करोड़ पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश की सैर की। यह आंकड़ा वर्ष 2023 से भी अधिक रहा। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में पर्यटकों की आमद में 13.24 प्रतिशत अधिक रही।
शिमला (अभिषेक): वर्ष 2024 में 1.81 करोड़ पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश की सैर की। यह आंकड़ा वर्ष 2023 से भी अधिक रहा। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में पर्यटकों की आमद में 13.24 प्रतिशत अधिक रही। पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है। इसके अनुसार 1,80,41,929 से अधिक भारतीय पर्यटक हिमाचल पहुंचे, जबकि 82,765 विदेशी पर्यटक ने भी प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया।
वर्ष 2023 में 1,59,42,118 भारतीय पर्यटक और 62,806 विदेशी पर्यटक हिमाचल पहुंचे थे। कुल आंकड़ा 1,60,04,924 रहा था। इससे पूर्व वर्ष 2022 में 1,50,70,944 भारतीय पर्यटकों ने हिमाचल के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर की थी, जबकि विदेशी पर्यटकों के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में विदेशों से 29333 पर्यटक हिमाचल पहुंचे थे, जबकि वर्ष 2021 में मात्र 4832 विदेशी पर्यटक ही हिमाचल आए थे।
इन आंकड़ों के अनुसार कोरोना काल के बाद वर्ष 2024 में सबसे अधिक संख्या में पर्यटक हिमाचल पहुंचे। हालांकि वर्ष 2016 व 2017 का रिकॉर्ड नहीं टूटा। वर्ष 2016 से जहां 1,84,50,520 पर्यटक हिमाचल आए थे और वर्ष 2017 में 1,96,01,533 पर्यटक देश-विदेश से हिमाचल पहुंचे थे। कोरोना काल के समय पर्यटकों के आने की संख्या लाखों में सिमट गई थी। वर्ष 2020 के बाद 2021 में भी यह स्थिति रही थी। वर्ष 2021 में 56,37,102 देशी व विदेशी पर्यटक पहुंचे थे और वर्ष 2020 में 32,13,379 पर्यटक हिमाचल आए थे, लेकिन वर्ष 2022 व 2023 के बाद 2024 में भी पर्यटकों की संख्या करोड़ों में रही।
इससे पहले वर्ष 2009 में जहां 16146048, 2013 में 15129835, 2014 में 16314400, 2015 में 17531157, 2016 में 18450520, 2017 में 19601533, 2018 में 16450503 और वर्ष 2019 में 17212107 पर्यटक हिमाचल की सैर पर आए थे।
वर्ष 2024 में किस जिला में कितने पर्यटक आए
जिला भारतीय विदेशी
बिलासपुर 1004480 0
चम्बा 1191767 993
हमीरपुर 763827 2
कांगड़ा 774440 26195
किन्नौर 417386 3921
कुल्लू 3538530 13295
लाहौल-स्पीति 1055239 7504
मंडी 1515747 995
शिमला 2576955 27034
सिरमौर 1577166 415
सोलन 2393491 2376
ऊना 1232901 35
कुल 18041929 82765