प्रदेश में कोरोना से 4 मौतें, एसडीएम सहित 61 नए कोरोना पॉजिटिव

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2020 07:41 PM

shimla pradesh corona 4 deaths

सोमवार को प्रदेश में 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें एक मौत आईजीएमसी शिमला, दो नेरचौक मैडीकल कालेज मंडी तथा एक मौत जिला ऊना में हुई है।

शिमला (प्रीति): सोमवार को प्रदेश में 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें एक मौत आईजीएमसी शिमला, दो नेरचौक मैडीकल कालेज मंडी तथा एक मौत जिला ऊना में हुई है। आईजीएमसी शिमला में जिला किन्नौर के एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि नेरचौक मैडीकल कालेज मंडी में सरकाघाट के एक व्यक्ति तथा कुल्लू के प्रीणी के 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा एक मौत जिला ऊना में दर्ज की गई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 174 हो गया है। राज्य में अब तक जिला बिलासपुर में 1, चम्बा में 10, हमीरपुर में 7, कांगड़ा में 42, किन्नौर में 2, कुल्लू में 6, मंडी में 25, शिमला में 31, सिरमौर में 12, सोलन में 26 तथा जिला ऊना में कोरोना से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच प्रदेश में सोमवार को एसडीएम सहित कोरोना के 61 नए मामले आए हैं। इसमें जिला चम्बा में 1, हमीरपुर में 16, कुल्लू में 4, लाहौल-स्पीति में 14, मंडी में 8, शिमला में 9, सोलन में 2 तथा जिला ऊना में 7 नए मामले आए हैं। राजधानी में एसडीएम शिमला ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद उनका ड्राइवर भी पॉजिटिव पाया गया है। इन दोनों के पॉजिटिव आने के बाद एस.डी.एम. कार्यालय को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही इंदिरा गांधी खेल परिसर में दो कोच भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 14,252 पहुंच गया है। इसमें से 3501 एक्टिव मामले हैं। उधर, राज्य में सोमवार को कोरोना की जांच के लिए 832 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 245 की रिपोर्ट नैगेटिव आई है व 577 की रिपोर्ट का इंतजार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!